फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से 450 करोड़ की क्लीयरिंग ठप

Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की अगुवाई में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार बैंकों का आपसी विलय व निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बैंकों में कामकाज ठप होने से मंगलवार को करीब 450 करोड़ की क्लीयरिंग व नगद लेनदेन नहीं हो सका। यूनियन ने पीएम को ज्ञापन भेज फैसला वापस लेने की मांग की है।

यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आवाहन पर जिले की समस्त बैंक शाखाएं बंद रहीं। जिले में यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के तत्वाधान में सुबह 10 बजे बैंक कर्मियों की भीड़ बस स्टाप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्र हुई। इस बार हड़ताल में एसबीआई की भागीदारी ने मुद्दे को और अधिक धार दे दी है। सभी ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर जमकर नारेबाजी की। यूनियन मंत्री प्रकाश अवस्थी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप मढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों का आपसी विलय व निजीकरण कर सरकार बैंकों के खिलाफ साजिश रच रही है। जो किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। यूपीबीईयू के अध्यक्ष बीडी सिंह, कासिम जाफरी, बुधवीर सिंह, शिवम बाजपेई, राकेश, विनोद, वरुण दीक्षित, संजय मिश्र, वीके सैनी, सुरेश बाजपेई, आनंद दुबे, वीरपाल, गणेश गुप्ता भी सरकार पर मनमानी का आरोप लगा जमकर बरसे। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने पीएम को 11 सूत्री मांग पत्र भेज फैसले को वापस लेने की मांग की है। सभी बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल से करीब 450 करोड़ की क्लीयरिंग व नगद लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं खाताधारक बैंकों से मायूस होकर वापस लौटते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें