मियागंज-संडीला मार्ग पर गड्ढे में उछली बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जानकारी होने परिजन उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी बालमती (50) पत्नी मेड़ीलाल के भतीजे नारायणपुर गांव निवासी अखिलेश की शादी है। सोमवार शाम वह भतीजे अखिलेश के साथ बाइक से अपने मायके नारायणपुर जा रहीं थी। मियागंज-संडीला मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास बाइक सड़क के गड्ढे में उछली तो पीछे बैठी बालमती बाइक से सड़क पर गिर गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।