हसनगंज/पाटन। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पंखा लगाते समय करंट लगने से महिला व वृद्ध की मौत हो गई।
हसनगंज कोतवाली के गांव बीबीपुर चिरियारी निवासी सुशीला (24) चार साल की बेटी नैनसी के साथ घर पर थी। पति महेंद्र मजदूरी करने लखनऊ गया था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे सुशीला पंखे का प्लग लगा रही थी, तभी करंट आने से झुलस गई। बच्ची का रोना सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महेंद्र को सूचना दी।
गंभीर हालत में सुशीला को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं बारासगवर थानाक्षेत्र के जयराजमऊ गांव में पंखा चालू करते समय करंट लगने से रघुराज सिंह (70) की मौत हो गई। एसओ राजबहादुर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।