फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे पर मिला महिला का शव तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पिता ने बाइक की मांग पूरी न होन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला केवटा तालाब बस्ती निवासी प्रियंका (30) पत्नी सुरेश वर्मा का शव रविवार को घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। पति ने बताया कि पत्नी का भाई गोलू दिल्ली में रहता है। भाई दूज पर वह दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन 11 माह के बेटे अयांश की तबीयत ठीक न होने से उसे निजी अस्पताल में दिखाया था।
विज्ञापन

डॉक्टर ने तीन दिन की दवा दी और तबीयत में सुधार न होने पर भर्ती कराने के लिए कहा था। इसलिए प्रियंका को दिल्ली जाने से मना कर दिया था। इसके बाद भाई गोलू और तनु के साथ वह काम पर चला गया था। मां मीरा ने फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे अजगैन कोतवाली के नारायणपुर गांव निवासी पिता रज्जू ने ससुरालियों पर बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पिता के मुताबिक, घटना के समय ससुर रमेश व अन्य परिजन घर में थे। बताया कि बेटी प्रियंका की शादी दो फरवरी 2019 को हुई थी। एक बेटा और दो जुड़वा बेटियों नव्या और नैना हैं। सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल में जिला अस्पताल के डॉ. शोभित अग्निहोत्री और डॉ. फैसल जुबेर ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति गिरफ्तार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें