फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मनीखेड़ा गांव में महिला का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पारिवारिक कलह की चर्चा है, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव मनीखेड़ा गांव निवासी माया देवी (32) पत्नी विपिन का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर सास सुशीला जगाने पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सास की चीख सुनकर मोहल्ले को लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि बेटा विपिन काफी समय से चंडीगढ़ में रहता है।
घर में बहू और पांच साल की पौत्री सारिका, ननद अंजू दो दिन पहले ही अपनी ससुराल तलिहई गांव से मायके मनीखेड़ा आई हैं। पड़ोसियों में पारिवारिक कलह की चर्चा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनीराम वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें