फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर महिला से 15 हजार रुपये लूटे

Fri, 22 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo
विज्ञापन
बिहार थाना क्षेत्र के ममरेज गांव निवासी राकेश वर्मा की पत्नी पूजा परिवार के साथ बाराबंकी में रहती है। गुरुवार को पूजा शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी रिश्तेदार दया के घर आई थी। गुरुवार सुबह 11 बजे करीब पूजा एसबीआई शाखा बाबूगंज से रुपये निकालने पहुंची।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि जैसे ही वह बैंक के खाते से रुपये निकालकर बाहर निकली बाइक सवार दो लोग झपट्टा मारकर 15 हजार रुपये लूट ले गए। बैंक मैनेजर कमल कुमार ने महिला के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि महिला ने एटीएम से रुपये निकाले।

उसने बताया कि एटीएम कार्ड लगाने के बाद रुपये न निकलने पर वह बाहर आ गई। इसी बीच दो युवक पहुंचे और उसके 15 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। किला चौकी प्रभारी मोेहम्मद अजीम मौके पर पहुंचे और महिला से तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे है। बैंक मैनेजर व पुलिस ने घटना को पूरी तरह संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें