मौरावां। ब्लाक हिलौली के गांव लोटना स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षक गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अब जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी प्रवेश लिया जा सकेगा। बुधवार को मौरावां स्थित सहज जन सेवा केंद्र से महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले दो वर्षों से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए एवं बीबीए के छात्र अध्ययनरत हैं। इस बार भी कालेज में सत्र-2024-25 के नवीन प्रवेश के लिए प्रक्रिया चालू है। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्र मौरावां में खोले गए इस सहज जनसेवा केंद्र से प्रवेश ले सकेंगे। केंद्र पर एक शिक्षक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मौजूद रहकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएंगे।