फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर चालक की मौत में पत्नी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोकनगर मोहल्ले में पत्नी और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान लोडर चालक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने देर रात पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फंदे से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला निवासी महेश (28) पुत्र रमेश का शव मंगलवार को उसके ही घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस की जांच में युवक का पत्नी सुंदरी और उसके मायके वालों से विवाद की बात सामने आई थी। मामला महिला थाने तक पहुंचा था। सोमवार को सुंदरी और उसके पति महेश को सुनवाई के लिए थाने बुलाया गया था। वहां सुंदरी व उसके पिता ने एक लाख रुपये युवक से मांगे थे। इसी को लेकर मंगलवार को फिर दोनों पक्षों की बैठक होनी थी, लेकिन बाद में महेश की मौत होने से कोई नहीं पहुंचा था। मृतक के पिता रमेश ने महिला थाना पुलिस पर बेटे की पिटाई और 20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया था, लेकिन रात में दी गई तहरीर में पुलिस पर आरोप नहीं लगाए। सिर्फ मृतक की मां किरन की तहरीर पर पत्नी सुंदरी, ससुर सविता, साले अजय-विजय, साढ़ू रामकुमार और चाची माधुरी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



10 जुलाई से एक साल हुए थे शादी के, ससुरालीजनों के साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी
उन्नाव। शादी के एक साल के भीतर ही पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पांच दिन पहले ही उसकी शादी का एक साल पूरा हुआ था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक महेश की मौसेरी बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि 10 जुलाई से भाई की शादी का एक साल पूरा हुआ था। एक साल में पत्नी सुंदरी ने भाई को खून के आंसू रुलाए। वह ससुरालीजनों के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके लिए एक महीने पहले भाई ने आदर्शनगर मोहल्ला निवासी रामशंकर के घर में किराए का कमरा भी लिया था। दोनों वहीं रह रह रहे थे। 15 दिन पहले सुंदरी भाई से लड़कर अपने मायके चली गई थी। वहां भी उसे चैन नहीं आया और भाई को मिलने के लिए बुलाया। मायके में परिवारीजनों के साथ मिलकर भाई को पीटा और उसे फंसाने के लिए मगरवारा चौकी में तहरीर दी। वहां भी पुलिस ने भाई को ही डांटा, उसके बाद अस्पताल चौकी में मारपीट की तहरीर दी। यहां भी पुलिस ने भाई का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें