फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मानसिक बीमार युवती से छेड़छाड़ के आरोपी पर रिपोर्ट

Thu, 17 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने युवक पर मानसिक बीमार बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की शाम वह घर के अन्य लोगों के साथ धान की रोपाई करने गए थे। घर में मानसिक बीमार 19 साल की बेटी अकेली थी। तभी कालूखेड़ा निवासी विपिन घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला घर पहुंच गई। विपिन ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


मिट्टी खनन पर दो पर रिपोर्ट
बांगरमऊ (उन्नाव)। क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल ने अवैध खनन करने के मामले में यश गुप्ता और आदर्श शुक्ला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि दो पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें