आलोक सिंह राजपूताना रेजिमेंट में सूबेदार हैं। वह जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में तैनात हैं। उन्होंने सोमवार सुबह पत्नी रचना सिंह को कई बार फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने नगर से करीब 11 किलोमीटर दूर पैतृक गांव में रह रहे चचेरे भाई पंकज को फोन करके जानकारी करने के लिए कहा।
पंकज सुबह बांगरमऊ पहुंचा। वह पड़ोसी की छत से भाभी के घर में दाखिल हुआ। उसके मुताबिक कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ गया तो रचना बेड पर मृत पड़ी थी। उसके दाहिने तरफ चार साल की बेटी वैष्णवी का शव पड़ा था। सात साल का बेटा वैभव मां के पैरों की तरफ फर्श पर मृत पड़ा था।