फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आेवरटेक करने में तेज रफ्तार कार कंटेनर में पीछे से घुसी, मां-बेटी समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर लगभग दो बजे ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार एक्सयूवी कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार सवार गाजियाबाद निवासी विजय पाठक (55), उनकी बहन सीमा (40) और बिजनेस पार्टनर ब्रजेश कुमार (43) की मौके पर मौत हो गई। घायल भांजी आरुषि (26) ने कानपुर के हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


बिहार के जिला गोपालगंज के थाना जादवपुर के गांव अंबा थाना के मूल निवासी विनय पाठक काफी समय से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में परिवार सहित रहते थे। वह बिहार के आरा निवासी, फिलहाल दिल्ली के बसंतकुंज में रह रहे ब्रजेश कुमार के साथ हाउसिंग सोसाइटी में मेंटिनेंस का काम करते थे। विनय के देवरिया निवासी बहनोई व्यासचंद्र का 12 मई को निधन हो गया था। 24 मई को तेरहवीं में वह ब्रजेश के साथ देवरिया गए थे। वहीं, देवरिया के बरहज की मूल निवासी विनय की बहन सीमा वर्तमान में गाजियाबाद के डी-103 सेक्टर-23 संजय नगर में रहती थीं। सीमा के जेठ की बेटी की गोरखपुर में 23 मई को मंगनी थी। उसी में बेटी आरुषि और बेटे आयुष के साथ गईं थीं।

विनय के भांजे राजेश ने बताया कि तेरहवीं में शामिल होने के बाद मामा, ब्रजेश के साथ गोरखपुर गए थे। वहां से मौसी सीमा और उनकी बेटी आरुषि को लेकर रविवार सुबह करीब तीन बजे गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे। मामा की कार ब्रजेश चला रहे थे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग दो बजे कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सयूवी का आधा हिस्सा कंटेनर में घुस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कन्नौज के सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आरुषि की सांस चलती देखी तो अपनी कार से उसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कार चालक कंटेनर को बाईं तरफ से ओवरटेक कर रहा था। हार्न सुनकर चालक ने कंटेनर को बाईं तरफ कर लिया, जिससे हादसा हो गया। संवाद &gt&gt 50 मीटर तक घिसटी कार : पेज 4
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें