फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में सुस्ती पर जताई नाराजगी

Wed, 20 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गेहूं खरीद में सुस्ती पर सहायक निबंधक (एआर) कोआपरेटिव आरएस सेंगर ने बांगरमऊ व मियागंज के अपर जिला सहकारी अधिकारी को चेतावनी दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए। किसानों से संपर्क कर न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी देकर उन्हें क्रय केंद्रों पर आने के लिए प्रेरित करें। वहीं, किसानों ने कहा कि गेहूं ज्यादा पैदा ही नहीं हुआ तो कहां से केंद्र पर लाएं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पन्नालाल हाल में बुधवार को गेहूं खरीद की नोडल एजेंसी पीसीएफ के सहायक निबंधक आरएस सेंगर ने खरीद समीक्षा की। बताया कि 14 पीसीएफ के और इतने ही सहकारी समितियां हैं। इन 28 केंद्रों को 14000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है, जबकि अभी तक मात्र 1056 एमटी की ही खरीद हो पाई है।

17 मई तक 5 हजार क्विंटल के सापेक्ष 2 हजार क्विंटल गेहूं की ही डिलीवरी सेंट्रल पूल (एफसीआई) को की गई है। इस पर एआर कोआपरेटिव ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए कि हर दूसरे दिन एफसीआई को गेहूं डिलीवरी कराएं। निर्देश दिए कि पैसे व बारदाना (बोरों) के अभाव में खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसानों से सहायक निबंधक ने ज्यादा से ज्यादा गेहूं केंद्रों पर लाने की अपील की। इस पर किसानों ने अवगत कराया कि जब गेहूं ज्यादा पैदा ही नहीं हुआ है तो कहां से गेहूं लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें