फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू की परीक्षा परिणाम

Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपीटीयू के परीक्षा परिणाम में जिले की प्रतिभाओं ने भी बाजी मारी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के पाटन निवासी दुर्गेश तिवारी की बेटी श्रद्धा तिवारी ने एमएएम (मास्टर ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन) में प्रदेश में छठी रैंक व अनुभव निगम ने एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेेशन) में नवीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


 श्रद्धा ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के ही हासिल की है। पिता दुर्गेश कुमार तिवारी कोटेदार हैं जबकि माता रेखा तिवारी गृहिणी है। श्रद्धा ने वर्ष 2012 में महात्मा गांधी इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा में 89 प्रतिशत तथा वर्ष 2014 में 86.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। राजनेता उसे पसंद नहीं है।

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस दरोगा बाग में रहने वाले ओम निगम के पुत्र अनुभव निगम ने एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेेशन) में प्रदेश में नवी रैंक हासिल की है। पिता सिंचाई विभाग से सेवा निवृत्त कर्मचारी हैं जबकि माता सुकुमारी निगम गृहणी हैं। सिविल लाइंस बंधुहार निवासी नरेंद्र त्रिपाठी पुत्र महेंद्र त्रिपाठी ने बीटेक में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की है। नरेंद्र की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें