फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भारी वाहनों को रोकने के लिए बीच सड़क उठाई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। वाहनों के आवागमन से मोहान-अजगैन मार्ग का निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा। इसे देखते हुए अधिकारियों की अनुमति से भारी वाहनों को रोकने के लिए पुछड़ा चौराहे पर बीच सड़क दीवार बनवाई गई है।
विज्ञापन

मोहान-अजगैन मार्ग का निर्माण 25.51 करोड़ से हो रहा है। हालांकि मार्च में निर्माण के लिए भूमि पूजन हो गया था। इसके बाद भी काम तेजी नहीं पकड़ सका। इसके पीछे इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन मुख्य कारण माना जा रहा है। इसी कारण भारी वाहनों को रोकने के लिए पुछड़ा चौराहे के पास और दूसरी तरफ लखनापुर के पास दीवार बनाकर आवागमन रोका गया है। इससे बीच के गांव में निर्माणाधीन भवन के लिए ईंट, मौरंग, गिट्टी आदि सामग्री ले जाने वाले वाहन रुकने से दिक्कतें बढ़ गईं। पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण अलग तरीके से कराया जा रहा है। पानी डालना पड़ता है। बड़े वाहनों के चलने से सही से काम नहीं हो पाएगा। इसलिए दोनों तरफ बड़े वाहनों को रोकने के लिए दीवार बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें