फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 45757 युवाओं को टैबलेट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्राें को टैबलेट मिलने हैं। जिले के 45,757 युवा ऐसे हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलने का इंतजार है। आठ हजार टैबलेट तहसील में रखे हैं लेकिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार है। आचार संहिता के कारण इनका वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्रों को टैबलेट देने का वादा किया था। डीआईओएस कार्यालय से जिले में संचालित डिग्री कॉलेज, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज से छात्रों की सूची मांगी गई थी। जिसमें 45,757 छात्रों का इस योजना के तहत चयन हुआ था। इसमें 200 छात्रों को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ में टैबलेट दिया जा चुका है। पहले विधानसभा चुनाव फिर एमएलसी चुनाव के चलते आचार संहिता लगने से योजना रोक दी गई। इससे छात्र अभी टैबलेट लेने के इंतजार में हैं। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रों की सूची तैयार है। टैबलेट भी आ चुके हैं। बस आदेश आते ही वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें