फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों को जकड़ रहा वायरल फीवर, ओपीडी में पहुंचे 398

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में वायरल फीवर की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चे बुखार, जुकाम और पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टर उन्हें खानपान सही रखने और मच्छरों से बचाव की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में भीड़ रही। 2065 लोगों ने पर्चा बनवाया और डॉक्टर को दिखाया। बुखार, खांस और जुकाम से पीड़ित 398 बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन को दिखाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। रविवार और सोमवार को जन्माष्टमी के आधे अवकाश के बाद शुरू हुई ओपीडी में मंगलवार मरीजों की संख्या अधिक होने से लोगों को घंटों कतार में लगना पड़ा। बच्चों की संख्या अधिक होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को दिखाने पहुंचे परिजनों को हुई। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के पास 398 बच्चे पहुंचे।
चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए खानपान सही कराना होगा और मच्छरों से बचाव जरूरी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजकुमार ने बताया कि मौजूदा समय में मच्छरों से बचाव जरूरी है। इसके अलावा दूषित खाने से बचना होगा। साफ पानी, ताजा भोजन करें। बच्चों की दूध की बोतल खौलते पानी में डालकर साफ करें। फास्ट फूड, बाजार में बिक रहे कटे फलों का सेवन न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को कोई भी दवा न दें।
विज्ञापन


पर्चा काउंटर पर धक्कामुक्की

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मंगलवार सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। नौ बजे के बाद महिला और पुरुषों की कतार लग गई। इसी बीच पहले पंजीकरण कराने की होड़ में मरीजों में कई बार धक्कामुक्की भी हुई।
-

पैथोलॉजी में दोपहर तक भीड़
चिकित्सक बुखार के मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। इससे मंगलवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद बुखार व पेट दर्द के मरीज जांच के लिए खून का नमूना देने पैथोलॉजी पहुंचे। यहां 10 बजे के बाद भीड़ अधिक हो गई। कतार में लगे एक मरीज ने लाइन में लगे लोगों की अनदेखी कर बाद में आए कई लोगों के सैंपल लेने का आरोप लगाकर विरोध भी किया। लोगों ने समझाकर शांत कराया। मंगलवार को 165 मरीजों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें