फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबिंधित मांस तस्कर काटने जा रहे थे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास स्थित जंगल में गुरुवार रात मांस तस्करों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मौके पर दो मवेशी बंधे मिले। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। तब तक दो बाइकों पर सवार चार आरोपी एक्सप्रेसवे से होकर भाग गए।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे पिलखाना रसीदपुर गांव के पास स्थित जंगल में कई माह से अज्ञात लोग मवेशियों को काटकर मांस की तस्करी कर रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे खेत में मौजूद किसानों ने मांस तस्करी की शंका पर प्रधान अशोक सिंह को सूचना दी। प्रधान ने किसानों के साथ तस्करों का घेराव कर दौड़ा लिया। चार युवक बाइक से एक्सप्रेसवे की ओर भाग गए। इसी बीच हसनगंज थाने से इंस्पेक्टर राजेश पाठक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मांस तस्करों की घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने बताया कि तस्कर आसपास के गांवों से छुट्टा मवेशियों को लाकर यहां काटते हैं। नौ जनवरी को इसी स्थान पर आठ मवेशियों के अवशेष मिले थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पशु वध करने वालों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पुलिस मांस की तस्करी करने वालों को रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें