फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लास्टर उखाड़कर किया जाएगा ईंट का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। सीएचसी में पुरानी ईंट से बनाई गई बाउंड्री वाल की शिकायत पर सोमवार को परियोजना निदेशक ने जांच की। उन्होंने दीवार का प्लास्टर हटाकर नीचे की ईंटों का सत्यापन कराने की भी बात कही।

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि 24.54 लाख की लागत से नई बाउंड्रीवाॅल, दो गेट व फर्श इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। बाउंड्रीवाॅल निर्माण में नई ईंट के स्थान पर पुरानी ईंट से निर्माण कराने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई कुमार ने सीएचसी पहुंचकर इस मामले की जांच की थी। उन्होंने 48.5 हजार की रिकवरी करने की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार को परियोजना निदेशक कमलेश कुमार सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार पर चल रहा कार्य देखा। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है। कहा कि प्लास्टर को उखाड़ कर देखा जाएगा कि दीवार बनाने में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया गया या नई ईंटों का। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन






सवालों के घेरे में आरईडी की कार्रवाई

24.54 लाख से मंजूर हुई सीएचसी की बाउंड्री वाल में पुरानी ईंटों से ही निर्माण का खेल सामने आने के बाद आरईडी ने 48.5 हजार की रिकवरी का नोटिस देने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहना है कि बिना निर्माण देखे और प्लास्टर के अंदर लगाई गई ईंट देखे और आंकलन किए बिना ही रिकवरी निकालने से कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें