फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आग से दो किसानों की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव में खेत में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग से दो किसानों की 22 बिसुआ गेहूं की फसल जल गई। रसूलपुर बकिया गांव निवासी लल्लन के गेहूं के फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से 12 बिसुआ गेहूं की फसल जल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और रामरानी की 10 बिसुआ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट से आग पर काबू पाया। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ढाई बीघा फसल जली
पाटन। बिहार कस्बे में मौरावां मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास अज्ञात कारणों आग लग गई। इससे बचोले यादव और बाल किशोर चौरसिया की दो बीघा गेंहू की फसल, कल्लू सेठ की दो बिसुआ चना की फसल और 10 बिसुआ पान का भीट जलकर राख हो गया। आग देख ग्रामीण एकजुट हुए और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें गैस गोदाम तक पंहुचती इसके पहले दमकल ने उस पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की माने तो करीब 10 बीघे में हार्वेस्टर से गेंहू फसल काटे जाने के बाद मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इसी मशीन में हुए घर्षण से निकली चिंगारी से आग भड़की थी। हालांकि क्षेत्रीय लेखपाल राजेश यादव के अनुसार आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें