फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर पूजी गईं वीणावादिनी

Sun, 25 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। मंदिरों, आश्रमों, स्कूलों में हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वसंत उत्सव मनाया गया। सभी ने ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन मंदिरों व विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों व दुकानों में भी हवन-पूजन कर अपने ईष्टदेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया।

शनिवार को वसंत पंचमी पर सुबह से लोग मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत की। कालेज रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ में वसंतोत्सव के साथ ही पीठ के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता का पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। इस दौरान 18 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार ओर 8 के अन्य संस्कार कराए गए।

मंदिर व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने वरिष्ठ गायत्री परिजनों शिवचरण शर्मा, शिवप्रसाद अवस्थी, गिरजा शंकर बाजपेई व शंभू रतन मिश्र को मंत्र पट्टिका भेंटकर उनके शतायु व मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें