उन्नाव। वसंत की बहार में शहर के कमला भवन परिसर में शहनाई भी गूंजी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के 22वें सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत समारोह में 15 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान 60 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी हुआ। शाम को गृह उपयोगी वस्तुएं देकर जोड़ों को संस्था के पदाधिकारियों ने विदा किया।
शहर के कमला भवन परिसर में एक तरफ आचार्यों की उपस्थिति में 60 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। दूसरी ओर मंडप के नीचे वर-वधु के मध्य विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। दोपहर को संस्था और तमाम लोगों की उपस्थिति में जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए।
कन्या पक्ष ने नम आंखों से बेटी को विदा किया। उधर, समारोह में जुटे लोगों के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगवाए गए। विधायक पंकज गुप्ता व पूर्व सांसद अन्नू टंडन की ओर से प्रतिनिधि अमित शुक्ला ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
वहीं कार्यक्रम को संपन्न कराने में अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, संरक्षक मन्नालाल त्रिपाठी, कर्नल हरिशंकर बाजपेई, मूलचंद्र शुक्ला, रामचंद्र पांडे, बृजेश पांडे, रामस्वरूप बाजपेई, छबिनंदन तिवारी, शंकर मिश्र, डा. एसके दीक्षित, कौशलेंद्र प्रताप मिश्र आदि शामिल रहें।
इन लोगों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
उन्नाव। गांधी नगर कानपुर निवासी रीता मिश्रा का चंदनपुर जिधौरा उन्नाव निवासी दुर्गाशंकर से, उन्नाव कांशीराम कालोनी निवासी मंजुला शुक्ला का उन्नाव आवास विकास निवासी संजय त्रिपाठी से, पटनहनखेड़ा उन्नाव निवासी प्रतिमा देवी का उन्नाव भदतेरा निवासी रमाकांत बाजपेई से, सुल्तानपुर उन्नाव निवासी लक्ष्मीदेवी का औरास उन्नाव निवासी अंशु द्विवेदी से, अचलगंज निवासी स्वाति तिवारी का कांशीराम कालोनी निवासी अश्वनी मिश्रा से, उन्नाव मुस्तफाबाद निवासी गीता दीक्षित का ओरहर उन्नाव निवासी श्याम कुमार से, शुक्लागंज बिंदा नगर निवासी रानीदेवी पाठक का उन्नाव पटियारा निवासी विमलेश पांडे से, देवारा कला उन्नाव निवासी संगीता द्विवेदी का ओरहर उन्नाव निवासी प्रशांत मिश्र से, सोहरामऊ निवासी शीला तिवारी का बधवाकोला उन्नाव निवासी मनीष द्विवेदी से, दरोगा बाग उन्नाव निवासी संगीता पांडे का हजरतगंज लखनऊ निवासी राहुल दीक्षित से, यशोदा नगर कानपुर निवासी आरती देवी का यहीं के जयकुमार से, गदागंज रायबरेली निवासी आकांक्षा मिश्र का मंछगवां सेवक उन्नाव निवासी रामकृष्ण द्विवेदी से, पड़रीकला उन्नाव निवासी कल्पना मिश्रा का भजेटा उन्नाव निवासी लक्ष्मी बाजपेई से, औरास निवासी सोनी द्विवेदी का कब्बाखेड़ा उन्नाव निवासी आशीष तिवारी से व मोहल्ला कल्याणी देवी उन्नाव निवासी अंजनी शुक्ला का कोरारीकला सफीपुर निवासी अनिल तिवारी से विवाह संपन्न हुआ।