फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के तीसरे मंगल पर हनुमान मंदिरों में रहा भक्तों का तांता

Wed, 20 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जेठ के तीसरे मंगल पर शहर के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पवनपुत्र का पूजन अर्चन किया। पूड़ी सब्जी और बेसन के लड्डू का भोग लगाया। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठे। शहर के कई क्षेत्रों में भक्तों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी, शास्त्री पार्क तिराहा, मोतीनगर स्थित रामजानकी मंदिर आदि जगह प्रसाद बांटा गया। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने बाबा का शृंगार किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

अजगैन प्रतिनिधि के अनुसार, जेठ के पहले बड़े मंगल पर कस्बे के सभी मंदिर केसरी नंदन की जयकार से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारा, श्रीराम चरित मानस पाठ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। नवाबगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के सोहरामऊ, आशाखेड़ा, बसीरतगंज, कुसुंभी आदि स्थानों के हनुमान मंदिरों में दिन भर दर्शन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


जेठ के तीसरे मंगल को शहर के बड़ा चौराहा स्थित अटल बिहारी इंटर कॉलेज के विद्यालय परिवार की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद बिहारी मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य अजब सिंह, विनोद कृष्ण शर्मा, विक्रम सिंह, शील चतुर्वेदी, मोहित टंडन, विमल शंकर अवस्थी, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें