फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मिट्टी भरान में नाले की दीवार गिरने पर हंगामा

Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18 ,19
विज्ञापन


-व्यापारियों ने मानकविहीन काम कराए जाने का लगाया आरोप
-अवर अभियंता ने जल्द शटरिंग खोले जाने और दीवार गीली होने की दी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर में निर्माणाधीन नाले की दीवार छोटे चौराहे पर एक गेस्ट हाउस के सामने मिट्टी भरान के दौरान गिर गई। व्यापारियों ने मानकविहीन काम कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही। वहीं पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने दो दिन पूर्व ही शटरिंग खोले जाने और दीवार गीली होने से गिरने की बात कही।
जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी शहर के रोडवेज बस स्टेशन से गांधीनगर तिराहे तक 1.5 करोड़ से नाला निर्माण करा रहा है। निर्माण के बाद जेसीबी से मिट्टी भरान के दौरान गुरुवार को छोटे चौराहे पर एक गेस्ट हाउस के सामने की नाले की दीवार गिर गई। इस पर मौके पर व्यापारी पहुंच गए और मानकविहीन काम कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की। कहा कि ठेकेदार सही काम नहीं कर रहा है। इसकी जानकारी पूर्व में अधिकारियों को मौखिक रूप से दे चुके हैं लेकिन सुनवाई न होने से ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर काम कर रहा है।
उन्होंने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में अनिल सोनी, मुकेश, शिवम गुप्ता, भैया लाल, ओमी, अनीस अहमद, सादिक, नूर आलम, नौशाद आदि व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने यह भी कहा कि नाले और सड़क के बीच जो रिक्त जगह है उसमें वह अपने मजदूर लगाकर मिट्टी भरान करा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले ही लिंटर खुला था। वहां पर मिट्टी भरान का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी की टक्कर से दीवार गिर गई। ठेकेदार को फिर से दीवार निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें