फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण कोर्स के लिए सात तक करें आवेदन

Fri, 29 Mar 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
- चयनित छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा एक साल निशुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला सेवा योजना कार्यालय की ओर से एक साल का कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण ’ की शुरुआत हो रही है। इसमें प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे गए हैं। छात्र-छत्राएं को 28 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन कुछ सीटे रिक्त रहने से छह अप्रैल तक का समय बढ़ाया गया है।
कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण कोर्स में अभ्यर्थियों काे सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, बुककीपिंग,अकाउंटेंसी, हिंदी टंकड, आशुलिपि और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में जगन्नाथगंज स्थित कार्यालय से निशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 28 मार्च तक फार्म भरकर , अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र,आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी कार्यालय में जमा कर चुके हैं। इन अभ्यर्थियों का 30 मार्च और एक अप्रैल को साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद तीन अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। बताया कि कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। इसके लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। अब छात्र-छत्राएं छह अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इंटर पास होना जरूरी है और हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की उम्र एक अप्रैल 2024 तक 18 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें