फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में एक बार फिर शर्मनाक वारदात, हाई स्कूल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म

Fri, 12 Mar 2021 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उन्नाव के आसीवन में एक गांव निवासी किशोरी ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। आरोप है कि एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा को उसके घर ट्यूशन पढ़ाने पहुंचे शिक्षक ने परिजनाें की गैर मौजूदगी में पांच दिन पहले दुष्कर्म किया था।

छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए चलता कर दिया था। इस पर परिजनों ने एसपी आनंद कुलकर्णी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें