फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, बरात में खाना बनाकर लौट रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत

Wed, 26 Jan 2022 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ में हरदोई- उन्नाव मार्ग पर एक शीतालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एक बरात कार्यक्रम में खाना बनाकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला प्रेम गंज निवासी हिमांशु द्विवेदी (22) व ग्राम भिखारीपुर रूल्ल निवासी उसका साथी विमल (16) बरात में खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार रात गंजमुरादाबाद में एक बरात में खाना बनाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे।

आज रात लगभग एक बजे हरदोई उन्नाव मार्ग पर चंद्रलोक शीतालय के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आ गई। सीएचसी बांगरमऊ में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें