फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा ने दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का जिला पंचायत का टिकट काटा

Sun, 11 Apr 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर, पत्नी संगीता सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट रविवार को काट दिया। इससे पहले 8 अप्रैल को पार्टी की ओर से घोषित उन्नाव जिला पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की सूची में संगीता सेंगर को वार्ड नम्बर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार घोषित किया गया था।
विज्ञापन


यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी जानकारी दी। संगीता सेंगर उन्नाव जिला पंचायत की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देने का मामला तूल पकड़ने और पीड़िता के परिवार की ओर से इसका विरोध करने के बाद पार्टी ने अपना निर्णय बदलते हुए संगीता का टिकट काट दिया है। उनकी जगह नए उम्मीदवार का नाम जल्द घोषित किया जाएगा। बता दें कि उन्नाव में तीसरे चरण का चुनाव होना है। जिसके लिए 13 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें