फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य पद के दो दावेदार भिड़े, एक ने खुद को बताया सांसद

Sun, 11 Apr 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के चकलवंशी थाना क्षेत्र के जिला पंचायत मियागंज तृतीय सीट से पंचायत सदस्य के दावेदार एक दूसरे के वाहन पुलिस सेपकड़वाने को लेकर आमने आमने हो गए।  दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ता देख आसीवन के अलावा औरास व हसनगंज का पुलिस बल भी आसीवन थाना पहुंच गया। सीओ भी थाना पहुंचे हैं। ब्लाक मियागंज की जिला पंचायत सदस्य तृतीय सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

थाना प्रभारी राजबहादुर ने बताया कि शनिवार को शाम एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार ने फोन पर सूचना दी कि जिला पंचायत सदस्य दावेदार बिना परमीशन के वाहनों का काफिला लेकर जा रहे हैं। मियागंज के पास एक दावेदार को रोक लिया गया।
विज्ञापन


दावेदार ने दूसरे दावेदार के काफिले की ओर इशारा किया। जिससे दोनों दावेदारों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। बांगरमऊ सीओ अंजनी राय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना लाया गया है। तहरीर ली जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें