उन्नाव में शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र स्थित चंदन घाट के निकट भरे गंदे पानी में मंगलवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास मिले कपड़ों से मृतकों की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त थे।
शुरुआती जांच में युवकों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं गले पर भी निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कानपुर के थाना चकेरी के गांधी ग्राम निवासी संदीप पाल (28) पुत्र स्वर्गीय छेदा लाल हरजिंदर नगर स्थित पोस्ट ऑफिस में प्राइवेट एजेंट के रूप में कार्यरत है।