उन्नाव के नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय में नवनिर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति कक्ष और स्व. हेमराज लोधी द्वार का सांसद साक्षी महाराज ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से विपक्ष बौखलाया है।
किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर सवाल भी उठाए। सांसद ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने विपक्षी मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। देश भक्ति के नारे लगाने पर भीड़ ने हाथ उठाए तो उन्होंने कहा कि ये खूनी पंजा मत दिखाओ, इसने देश का बहुत नुकसान किया है।