फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: कोरोना से सपा नेता मनीषा दीपक की मौत, एक महीने से दिल्ली में चल रहा था इलाज

Fri, 14 May 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सांसद दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक (49) आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थीं। हालत गंभीर होने पर 15 दिन बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मनीषा दीपक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पूर्व सांसद व विधायक स्व. दीपक कुमार की पत्नी और पूर्व मंत्री स्व. मनोहरलाल की बहू सपा नेता मनीषा दीपक की कोरोना से मौत हो गई। आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वर्ष 1996, 2007, 2012 उन्नाव सदर सीट से विधायक और वर्ष 2000 में जिले के सांसद दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक (49) आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थीं। बेटे डॉ. अनुभव, जेठ व पूर्व विधायक रामकुमार ने उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था।

हालत गंभीर होने पर 15 दिन बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। सपा ने मनीषा दीपक को वर्ष 2014 में हुए उप चुनाव और 2017 में हुए आम चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार, प्रशांत कटियार ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें