फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने की जांच, संचालिका का आरोप से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म व गर्भपात से किशोरी की मौत की घटना में एसीएमओ ने नर्सिंगहोम पहुंचकर जांच की। एसीएमओ के अनुसार संचालिका ने सीसीटीवी फुटेज में कैद सच को उजागर किया है। संचालिका के अनुसार कहीं और से गर्भपात कराने के बाद रक्तस्राव अधिक होने से परिजन किशोरी को लेकर नर्सिंगहोम पहुंचे थे। खून की कमी देख उन्हें वापस कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में सच मौजूद है। एसीएमओ की जांच से पहले पुलिस नर्सिंगहोम पहुंचकर वहां से रजिस्टर व अन्य दस्तावेज साथ ले जा चुकी थी।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ओमप्रकाश ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बेटी के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने माता-पिता व गांव के किशोरपाल की मदद से शहर के पीडी नगर स्थित पूजा नर्सिंगहोम ले जाकर गर्भपात करा दिया था। 5-6 माह के बच्चे के गर्भपात से किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। रविवार को उसकी मौत होने पर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी उसके माता-पिता व गांव के युवक समेत नर्सिंगहोम पर भी रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार को एसीएमओ डा. ललित कुमार ने पूजा नर्सिंगहोम जाकर जांच की। एसीएमओ ने बताया कि नर्सिंगहोम की संचालिका ने बताया है कि 29 अगस्त को परिजन किशोरी को लेकर उनके नर्सिंगहोम आए थे। उन्होंने पेट दर्द की समस्या बताई थी। जब जांच की तो पहले से किशोरी का गर्भपात होने की जानकारी हुई थी। रक्तस्राव से खून की कमी देख भर्ती करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को भेजा जेल
घटना के मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके माता-पिता से पूछताछ चल रही है। जबकि उसके माता-पिता से पूछताछ चल रही है। वहीं, चौथा आरोपी गांव का किशोर पाल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें