फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां भरने से मना करने पर चालक ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
सिपाही से मारपीट में बीचबचाव करते स्थानीय लोग। घायल सिपाही। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई में बीच सड़क पर सवारियां भरने से मना करने पर चालक ने सिपाही को पीटा। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। इस दौरान आरोपी चालक मौका पाकर टेंपो छोड़ भाग निकला। कोतवाली पुलिस चालक पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर टेंपो सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को अजगैन कोतवाली में तैनात सिपाही बनाजी कटियार अपने हमराही होमगार्ड राधेश्याम के साथ बाइक से अजगैन-मोहान मार्ग पड़ने वाले लखनापुर मोड़ से गश्त कर नवई पिकेट प्वाइंट पर आ रहा था। इस दौरान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मकूर गांव निवासी चालक राजकुमार नवई चौराहे पर बीच सड़क टेंपो खड़ी कर मोहान के लिए सवारी भर रहा था। इस पर सिपाही ने सड़क किनारे टेंपो खड़ी कर सवारी भरने को कहा। जिस पर चालक सिपाही के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर राजकुमार ने बीच चौराहे पर सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से सिपाही को बचाया। लोगों की भीड़ देख आरोपी टेंपो चालक सिपाही को जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
सिपाही बनाजी कटियार ने घटना की लिखित तहरीर अजगैन पुलिस को दी। पुलिस ने चालक के विरुद्ध कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व जाने से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हसनगंज सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि टेंपो को सीज करने साथ ही आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें