फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक पर ईंट से हमलाकर 45 हजार लूटे

विज्ञापन
लूट की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अजगैन कोतवाली गेट पर खड़ा पीड़ित ट्रक चालक गुलशन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने ट्रक के चालक व परिचालक को मारपीट कर 45 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ट्रक चालक की तहरीर पर लूट की जगह चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अयोध्या के कदौली थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी गुलशन, क्लीनर सुमित के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन के बरुवा गांव के पास शुक्रवार भोरपहर रुका। ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर दोनों केबिन में सो गए। कुछ देर बाद तीन अज्ञात लोगाेें ने ट्रक का केबिन खुलवाया। चालक के केबिन खोलते ही एक ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। क्लीनर शोर मचाता, इससे पहले दूसरे ने तमंचा लगा जान से मारने की धमकी दी। तीसरे लुटेरे ने ट्रक के केबिन में टंगी चालक की पैंट से 45 हजार की नगदी निकाल ली और भाग निकले।
दहशत में चालक कोतवाली अजगैन पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। लूट की घटना सामने आने पर पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। बाद में चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि केबिन से कोई नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें