फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पति राजन की मौत पर बिलखती पत्नी संगीता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में देर रात तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। घटना के समय चालक अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने ससुरालीजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजन टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी ससुराल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कटेहरू गांव में है। रक्षाबंधन पर पत्नी संगीता मायके गई थी। गुरुवार रात वह टेंपो से पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
कटेहरू-संपर्क मार्ग के परसंदन गांव के पास अंधे मोड़ पर शुक्रवार रात रफ्तार अधिक होने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने चालक राजन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों व ससुरालीजनों को घटना की जानकारी दी। राजन की मौत की सूचना पर परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें