फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरमिंट व्यवसायी की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
मौरावां में पिपरमिंट व्यवसायी की दुकान में चोरी के बाद मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां-बछरावां मार्ग पर पिपरमिंट व्यवसायी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, पिपरमिंट का तेल व लैपटॉप समेत लाखों का सामान पार कर दिया। मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

मौरावां के अभई सागर मोहल्ला निवासी राबिन साहू की घर से लगभग 100 मीटर दूर मौरावां-बछरावां मार्ग पर दुकान है। व्यापारी दुकान में पिपरमिंट तेल की खरीद व बिक्री का काम करता है। शनिवार को दुकान बंदकर वह घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे 25 हजार की नगदी, 119 लीटर पिपरमिंट का तेल, दो लैपटॉप, एक वाई-फाई व सीसीटीवी कैमरे पार कर दिए।
रविवार सुबह व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे व सामान गायब देखकर सन्न रह गया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है। मुख्य मार्ग पर चोरी होने से व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करते हुए जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें