नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में जोगासराय गांव के निकट शनिवार रात बारिश के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार जीजा और साले के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव महनौरा निवासी रंजीत (25) पुत्र जगदीश रावत शनिवार रात असोहा ब्लॉक के धर्मपुर गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। उसके साथ असोहा थानाक्षेत्र के मझरिया गांव निवासी चचेरे बहनोई बृजेश उर्फ बबलू रावत (26) पुत्र गजराज भी थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
तेज बारिश के कारण कांथा-भल्लाफार्म मार्ग पर जोगासराय गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के गंभीर चोटें आईं। पास में खड़ी पीआरवी वैन के पुलिसकर्मियों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रंजीत चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता के साथ खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बृजेश के परिवार में पत्नी मधु के अलावा बेटा शिवांक (6), इवांक(3) और चार माह की पेटी तान्वी है।
मृतक ब्रजेश का फाइल फोटो।- फोटो : UNNAO