फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून के स्लॉट बुक, आगे की तारीखों में अभी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। टीकाकरण के लिए जिले में चार दिनों के लिए खोले गए स्लॉट में शहरी क्षेत्र के बूथों के स्लॉट तो फुल हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों के स्लॉट अभी भी फुल नहीं हो पाए हैं। युवाओं का टीकाकरण बढ़ाने के लिए खोला गया है पोर्टल।
विज्ञापन

जिले में 14 से 17 जून तक कोविड टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा रविवार दोपहर से शुरू की गई थी। इसमें 18 से 44 साल उम्र के लोगों को अपना स्लॉट बुक करना था। इसमें शहर, शुक्लागंज व आसपास के बूथों के तो स्लॉट फुल हो गए। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों के अभी भी 90 फीसदी स्लॉट खाली हैं।
इन बूथों पर बुक और इन पर नहीं बुक हुए स्लॉट
अभिभावक स्पेशल बूथ हसनगंज, औरास, फतेहपुर चौरासी, हिलौली, महिला स्पेशल पुरवा में अभी भी स्लॉट खाली हैं। वहीं, यूपीएचसी ब्रह्मनगर, उन्नाव अर्बन, शुक्लागंज, नवाबगंज महिला स्पेशल (जिला अस्पताल), जिला अस्पताल (पुरुष) व बिछिया सीएचसी में स्लॉट फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें