फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के बाद बारिश, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुधवार रात साढ़े दस बजे तेज आंधी के बाद जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

रात 10:30 बजे तेज धूल भरी आंधी आई। इससे हरदोई मार्ग, अजगैन मोहान मार्ग उन्नाव रायबरेली मार्ग सहित अन्य स्थानों करीब 14 जगह पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। हरदोई मार्ग पर सफीपुर के पास पेड़ सड़क पर गिरने से लंबा जाम लग गया।
इस दौरान शहर के अलावा पुरवा, बांगरमऊ, बीघापुर , हसनगंज सहित अन्य स्थानों पर बिजली के पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से आम बागवानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम राकेश कुमार सिंह में बताया कि आंधी व बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें