फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्कार, मैं...बोल रहा हूं, आपका वोट चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अम्मा प्रणाम... इस बार अपना बहुमूल्य वोट हमें ही देना। चुनाव के समय से इस तरह के फोन मतदाताओं के पास खूब आ रहे हैं। कोरोना के चलते इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार प्रसार का बड़ा माध्यम बना है। प्रत्याशी चाहे प्रधान पद का हो बीडीसी या भी जिला पंचायत सदस्य का, सोशल मीडिया को जनसंपर्क के लिए हथियार बना रहा है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। गांव-गांव प्रत्याशियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता चल रही है। इसके अलावा उम्मीदवार सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भी वोटरों को लुभाने में जुटे हैं।
इसके अलावा अब तो प्रत्याशी वोटरों के मोबाइल नंबर पर वोट मांगने की रिकॉर्डिंग भेजकर अपने चुनाव निशान की जानकारी देकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में सोशल मीडिया के जरिए वोटरों तक पहुंचना काफी सरल हो गया है, जिस कारण इस बार पंचायत चुनाव में प्रचार का तरीका काफी हद तक बदला हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें