फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बंटवारे में मारपीट, छोटे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ(उन्नाव)। मकान बंटवारे को लेकर भाइयों से मारपीट में सिर में डंडा लगने से छोटा भाई घायल हो गया। कानपुर हैलट में उसकी मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों बड़े भाई घर से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

हरियावर गांव निवासी अब्दुल अजीज के गांव में तीन पैतृक मकान हैं। पांच साल पहले अजीज की मौत हो गई थी। उसके तीन बेटों ने मकानों का बंटवारा कर लिया। फहीम व अख्तर घर के बड़े हिस्से में रहने लगे। सबसे छोटा भाई नईम (30) दूसरे मकान में रहने लगा। तीसरा मकान खाली पड़ा था। इसे उसके दोनों बड़े भाई लेने की फिराक में थे। नईम तीसरे मकान में अपना हिस्सा मांग रहा था। शुक्रवार शाम इसी बात को लेकर तीनों भाइयाें में विवाद के बाद डंडे चल गए। सिर में डंडा लगने से नईम बेहोश हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न देख रात में ही कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
पत्नी नूरजहां के अनुसार दोनों बड़े भाइयों से हुई मारपीट में सिर में डंडा लगने से नईम की मौत हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बडे़ भाई घर से भाग निकले थे। सीओ एके राय ने बताया कि कानपुर हैलट में इलाज के दौरान नईम की मौत होने की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें