फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे प्रभावित रहा सड़क यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। करोवन रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए शनिवार को सड़क मार्ग का आवागमन आठ घंटे बंद रखा गया। इससे लोगों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ रेल पथ निरीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रेलवे क्रासिंग को बंद रखा गया। इस दौरान लोगों को दोस्तीनगर, मगरवारा सहित दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ा।
रेल पथ निरीक्षक ने डाउन ट्रैक की गिट्टियों को अलग कराते हुए आवश्यकतानुसार स्लीपर बदले। काम समय से पूरा करने के लिए एक साथ पचास श्रमिकों को काम में लगाया गया। मरम्मत कार्य के चलते यात्री व माल गाड़ियों को धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन

ट्रैक की मरम्मत के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद रहने से होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए आरपीएफ इंसपेक्टर एसएन मिश्र ने जवानों की तैनाती रखी। रेलवे क्रासिंग बंद रहने से करोवन व सिकंदरपुर सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेेल पथ निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत का काम समय से खत्म कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें