बांगरमऊ। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति योजना के तहत इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए उससे जुड़े कानूनों पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक राजीव यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और विषय प्रस्तावना के साथ की। डॉ. अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने काव्य के माध्यम से विचार रखे। कहा कि आज कानूनी जानकार के साथ सतर्क रहने की आवश्यकता है। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। कहा कि महिला या बालिका के साथ कोई अपराध होता है तो उसकी अवश्य जानकारी करें। वेबिनार में जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने महिला सम्मान और सुरक्षा संबंधी शपथ ली। कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ. विष्णु मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।