फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर बोला सियासी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। स्थानीय गेस्ट हाउस में सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में बांगरमऊ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री सुरेश पासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विपक्षी दलों पर सियासी हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार द्वारा मथुरा में कृष्ण लीला का मंचन बंद कर दिया गया था। चित्रकूट में कीर्तन बंद कर दिए गए थे जिसे प्रदेश की योगी सरकार ने पुन: शुरू करने का कार्य किया है। योगी सरकार ने रक्षाबंधन में बहनों को निशुल्क बसों की व्यवस्था करने का जो कार्य किया है उससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की हितैषी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक में सिर्फ सपा के कार्यकर्ताओं को ही कर्ज दिया जाता था। सपा ने सिर्फ किसानों के साथ छलावा करने का ही कार्य किया है जबकि भाजपा ने सरकार में आते ही समस्त किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ करने का काम किया है।
बैठक में बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया। महामंत्री आशीष बाजपेई, किसान मोर्चा के अनिल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा व राजीव कुमार सिंह डब्बू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें