बांगरमऊ-संडीला मार्ग स्थित फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी आग बुझाने के बाद बाहर बैठे कर्म?
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। बांगरमऊ-संडीला मार्ग स्थित फ र्नीचर और इलेक्ट्रानिक शोरूम में रविवार की भोर करीब 3 बजे आग लग गई। बांगरमऊ व हसनगंज की चार दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक के अनुसार, करीब एक करोड़ से अधिक का सामान जल गया। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीतलगंज निवासी कामिल खां पुत्र मोहम्मद उमर खां का संडीला मार्ग पर गांव के सामने फ र्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम है। रोजाना की तरह संचालक कामिल खां शनिवार की देर शाम दुकान बंदकर घर चला गया। रविवार की भोर के करीब 3 बजे दुकान के पिछले हिस्से की ओर एक कोठरी में रह रहे फ र्नीचर कारीगर आसिफ लघुशंका के लिए उठा तो उसे दुकान में धुआं और आग जलती दिखाई दी। हड़बड़ाहट में उसने फ ोन से मालिक कामिल को इसकी खबर दी। कामिल परिजनों व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। शोरूम में भीषण लपटें देख उसके होश उड़ गए। दमकल व पुलिस को सूचना देकर उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आधे घंटे बाद तक दमकल के न पहुंचने पर कामिल का छोटा भाई आरिफ अग्निशमन कार्यालय पहुंचकर जानकारी दी। जिस पर लगभग डेढ़ घंटे बाद दो दमकल के साथ कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। आग पर काबू न होता देख हसनगंज से दो दमकलें और बुलाई गईं। सीएफ ओ आरके तिवारी भी मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक मोहम्मद उमर खां व संचालक उनके पुत्र कामिल खां ने बताया कि उनकी दुकान में रखा सामान एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर गया। उमर खां के बेटे आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शोरूम में बिजली कनेक्शन नहीं था। आग के कारणों को वह स्पष्ट नहीं कर सका। उसने किसी तरह की दुश्मनी से भी इंकार किया। वहीं कस्बे में आग लगाए जाने की भी चर्चा है। सीओ एके राय ने बताया कि तहरीर मिली है। कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच शुरू की गई है।