बस स्टॉप पर लगी लगी मशीन से हाथों को सैनिटाइज करते चालक व यात्री।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोडवेज बस स्टेशन पर परिवहन विभाग ने यात्रियों के लिए सेंसर सैनिटाइजर मशीन लगवाई है। अब यात्रियों व रोडवेज कर्मियों को मशीन छूने की जरूरत नहीं होगी। मशीन के नीचे हाथ ले जाते ही सेंसर एक्टिव हो जाएगा और सैनिटाइजर हाथ में आएगा।
कोरोना संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए परिवहन विभाग ने बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था पहले ही करा चुका है। सैनिटाइज करने के लिए मशीन लगाई है। शनिवार एआरएम आरके उपाध्याय ने बस में बैठने से पहले यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया। साथ ही लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
उन्होंने बताया कि इस मशीन को छूने की जरूरत नहीं है। सेंसर लगा होने से मशीन के नीचे हाथ ले जाते ही सैनिटाइजर गिरने लगेगा। परिवहन विभाग ने रोडवेज वर्कशॉप में बसों को सैनिटाइज करने के लिए बड़ा सैनिटाइजर स्टैंड भी लगाया है।
बसों को निकालने से पहले सैनिटाइज कराया जा रहा है। एआरएम ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि इस वायरस से बचाव ही इसका इलाज है।