फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से आए युवक की प्रधान को सूचना देने पर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। अहमदाबाद से घर लौटे युवक को क्वारंटीन कराने के लिए प्रधान को जानकारी देना गांव के युवक को महंगा पड़ गया। खुन्नस में परिजनों ने प्रधान को सूचना देने वाले युवक को जमकर पीटा। शोर सुन परिजन बचाने पहुंचे तो दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गई। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सुधारखेड़ा मजरे कलानी गांव निवासी पुत्तीलाल का बेटा नरेश कुछ दिन पहले अहमदाबाद से आया था। संक्रमण के अंदेशे पर नरेश को क्वारंटीन कराने के लिए गांव के दिनेश कुमार ने प्रधान प्रेमलाल को जानकारी दी। इसी से नाराज नरेश के परिजनों ने दिनेश से गाली-गलौज की। उसके विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट की सूचना पर दिनेश के परिजन भी पहुंच गए। दोनों जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। जिसमें दोनों पक्षों से दिनेश व दूसरे पक्ष के पुत्तीलाल समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दिनेश कुमार की तहरीर पर पुत्तीलाल, नरेश, पिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ विकास पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें