फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छठ पर घर जाने की राह मुश्किल, ट्रेनों में नहीं कंफर्म टिकट

विज्ञापन
लखनऊ- चड़ीगढ़- प्रयाग संगम में बैठते यात्री। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने कन्फर्म टिकट का संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब से बिहार व पूर्वांचल जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 300 से 450 के पार पहुंच गई है। हालात यह हैं कि उन्नाव जंक्शन पर तत्काल टिकट कराने के लिए यात्री देर रात से ही लाइन में लग रहे हैं।
विज्ञापन


दिवाली और भाई दूज के बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही छठ पर्व ने ट्रेनों में भीड़ और बढ़ा दी है। बिहार और पूर्वांचल जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की मांग लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक दबाव बिहार संपर्क क्रांति, कोटा-पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस में देखने को मिल रहा है। इन ट्रेनों के स्लीपर और थर्ड एसी कोच में लंबी वेटिंग चल रही है। जनरल कोचों में भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीट नहीं मिलने पर लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।

फरक्का एक्सप्रेस में भी टिकटों का संकट है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान स्लीपर कोच में रिग्रेट दिखाई देने लगा है।ट्रेन के सभी एसी कोच में 76 से 90 तक वेटिंग चल रही है। दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तीन शताब्दी ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इन ट्रेनों में प्रतिदिन औसतन 125 वेटिंग चल रही है। त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटों की मांग में इजाफा हुआ है। लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और आनंद विहार से पटना, दरभंगा और गया के लिए पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम नहीं हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि दिवाली और भाई दूज के बाद छठ पर्व के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हैं और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

टूरिस्ट एजेंसियां भी वसूल रहीं मनमाना किराया

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने का फायदा ट्रैवल कंपनियां भी उठा रही हैं। बसों के किराये में तारीख के हिसाब से भारी अंतर दिखाई दे रहा है। कानपुर से दिल्ली का किराया 11 नवंबर को 1800 रुपये दिखाया जा रहा है, जबकि 16 नवंबर के लिए यही टिकट 902 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली का किराया 11 नवंबर को प्रति यात्री 2274 रुपये है, जबकि 16 नवंबर को 989 रुपये दिखाया जा रहा है। त्योहार के समय घर पहुंचने की मजबूरी के चलते यात्रियों को महंगे किराये का बोझ उठाना पड़ रहा है।

लखनऊ- चड़ीगढ़- प्रयाग संगम में बैठते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें