फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बाबूखेड़ा गांव में कमरे में गमछे के फंदे से किसान का शव लटका मिला। मंगलवार सात बजे पत्नी कमरे में गई तब पता चला। पुलिस ने जांच की तो बताया कि बैंगन की फसल में नुकसान से वह परेशान थे। आशंका है कि इसी वजह से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी महेश प्रसाद (60) खेती करते थे। मंगलवार को मवेशियों को चारा-पानी देकर घर के बाहर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पत्नी सोना कमरे में पहुंचीं तो पति को गमछे के फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। मां की चीख सुनकर बेटे और अन्य परिजन फंदे से उतारकर पिता को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत से बेटा मयंक और अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला कि महेश ने ढाई बीघा खेत में बैंगन बोया था। उसमें नुकसान हुआ था। परिजनों ने कुछ कर्ज लेने की भी बात बताई है। मगरवारा चौकी इंचार्ज रविशंकर पांडेय जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें