फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमान अधिकारी ने देखा एनसीसी कैडेटों का अनुशासन

विज्ञापन
कैडेटों से बातचीत करते कमान अ​धिकारी रजत पांडेय। स्रोत: एनसीसी कैडे्टस।
विज्ञापन
नवाबगंज। यूपी-57 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रजत पांडेय ने सोमवार को श्याम लाल इंटर कॉलेज की एनसीसी कंपनी का निरीक्षण किया। कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण में कैडेटों का अनुशासन, प्रशिक्षण व्यवस्था और अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक मिला।
विज्ञापन

कर्नल रजत पांडेय ने एनसीसी कार्यालय, स्टोर रूम और कक्ष का निरीक्षण कर प्रशिक्षण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कंपनी के अभिलेखों और दस्तावेजों की भी जांच की। प्रशिक्षण की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, समयबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा व नेतृत्व क्षमता को जीवन में अपनाने की सीख दी। कर्नल रजत पांडेय ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के साथ अच्छे नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। डॉ. अनूप सिंह और धर्मेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें